मानेसर। नगर निगम मानेसर ने अपने क्षेत्र के गांवों और आसपास के इलाकों में नालों की सफाई का काम तेज कर दिया है। निगम ने बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से बचने और गंदे पानी की निकासी सुचारू रखने के लिए सफाई अभियान चलाया हुआ है। टीम नालों से गाद निकालने व कचरा हटाने का काम कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि नालों की समय पर सफाई होने से बारिश का पानी आसानी से निकल सकेगा और सड़कों पर जलभराव की स्थिति नहीं बनेगी। हालांकि, सफाई अभियान के बावजूद अभी भी कई ऐसे इलाके हैं जहां नालों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। कुछ स्थानों पर नाले क्षतिग्रस्त हैं तो कई जगहों पर कचरे के कारण पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। संवाद