गुरुग्राम। जिले में लगातार भारी वर्षा और संभावित जलभराव के कारण नगर निगम सदन की आज की निर्धारित बैठक स्थगित कर दी गई है। महापौर और नगर निगम आयुक्त ने अधिकारियों व पार्षदों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। उन्हें जलभराव का निरीक्षण, जल निकासी की निगरानी और शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा है। ब्यूरो