गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की प्रवर्तन टीम ने बसई गांव में अभियान चलाकर 17 अवैध पानी के कनेक्शन काट दिए। टीम ने जांच के दौरान अनधिकृत कनेक्शनों को चिह्नित कर उन्हें तुरंत डिस्कनेक्ट किया। निगम अधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई का उद्देश्य जल आपूर्ति व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखना और अवैध कनेक्शनों पर रोक लगाना है। निगम की टीम क्षेत्र में निगरानी जारी रखेगी और भविष्य में भी ऐसे कनेक्शनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो