- 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन, 24 जून को जारी होगी मेरिट सूची
गुरुग्राम। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (यूजी) कोर्सों में प्रवेश प्रक्रिया का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक किए जा सकेंगे, जबकि 17 जून तक आवेदन में सुधार का अवसर मिलेगा। दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 22 जून तक पूरी होगी और 24 जून को मेरिट सूची जारी की जाएगी। प्रथम चरण में चयनित छात्रों को 28 जून से 1 जुलाई तक फीस जमा करनी होगी। इसके बाद दूसरे चरण की मेरिट सूची 2 और 3 जुलाई को जारी की जाएगी। खाली सीटों को भरने के लिए जुलाई में फिजिकल काउंसलिंग भी आयोजित होगी। पहली काउंसलिंग 9 जुलाई को होगी, जबकि 11 से 24 जुलाई तक शेष सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने कॉलेजों को तय समय सीमा में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। संवाद