फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: लक्ष्य के शानदार प्रदर्शन से एमटी क्रिकेट अकादमी की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। एमटी क्रिकेट अकादमी और द्रोणा पब्लिक स्कूल के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में एमटी क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 रन से जीत दर्ज की। टीम की जीत में लक्ष्य ने गेंदबाजी से अहम भूमिका निभाई। उनके शानदार प्रदर्शन पर उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमटी क्रिकेट अकादमी ने 30 ओवर में 146 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी द्रोणा पब्लिक स्कूल की टीम 32.2 ओवर में 96 रन पर ऑलआउट हो गई। गेंदबाजी में लक्ष्य ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए छह ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट झटके। उनकी सटीक गेंदबाजी के सामने द्रोणा पब्लिक स्कूल के बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना सके। लक्ष्य के प्रदर्शन की बदौलत एमटी क्रिकेट अकादमी ने मुकाबले पर मजबूत पकड़ बनाए रखी और 50 रन से जीत हासिल की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें