फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सिटी बस की टक्कर से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। आईएमटी मानेसर में शनिवार को सिटी बस की टक्कर से एक बाइक सवार घायल हो गया। बस की टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिर गया और कुछ दूर तक घिसटता चला गया। इससे उसके एक हाथ में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल युवक की मदद की। हाथ पर खून बहने लगा जिससे देखते हुए बस चालक और कंडक्टर ने बस रोककर घायल के हाथ पर प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद बस कंडक्टर युवक को मानेसर स्थित निजी अस्पताल लेकर गए। लोगों ने बताया कि आईएमटी मानेसर और आसपास के इलाकों में कई सिटी बस चालक तेज रफ्तार से बस चलाते हैं। इससे सड़क हादसों का खतरा लगातार बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बस चालकों की रफ्तार पर नियंत्रण रखा जाए और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें