नूंह। नूंह के नगंली चौक के पास अज्ञात चोर मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया। कबीर मोहल्ला निवासी सुरेंद्र कुमार ने सिटी थाना नूंह में शिकायत दी है। उसने बताया कि 15 सितंबर की रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच वह जमील के घर गया था। उसने अपनी बाइक को लॉक कर घर के बाहर खड़ा किया। करीब 20 मिनट बाद लौटने पर बाइक गायब मिली। आसपास तलाश के बाद 112 पर सूचना दी गई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और बाइक की तलाश की जा रही है। संवाद