संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। डेंगू, मलेरिया की रोकथाम के लिए डोर-टू-डोर सर्वेक्षण लगातार जारी है। मंगलवार को अभियान के अंतर्गत 7892 घरों में जांच की गई। 110 घरों में मच्छरों का लार्वा मिला है। 39 घरों को नोटिस जारी किया गया।
डेंगू व मलेरिया विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. जेपी ने बताया कि डेंगू नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन दिनों विशेष अभियान चलाकर लोगों को साफ सफाई के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही कूलर, गमला, फ्रिज आदि स्थानों को साफ रखने का अपील
की जा रही है।