गुरुग्राम। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिले में अब तक 1.20 लाख से अधिक पौधे रोपे जा चुके हैं। इनमें वन विभाग की ओर से करीब 1.10 लाख पौधे लगाए गए हैं, जबकि 10 हजार से अधिक पौधरोपण नागरिकों ने स्वयं किया है। वन विभाग की ओर से करीब एक लाख पौधे नागरिकों को भी उपलब्ध करवाए गए हैं। जिला वन अधिकारी सुरेंद्र दांगी ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान में स्थानीय पर्यावरण और अरावली क्षेत्र की परिस्थितियों के अनुकूल प्रजातियों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसका उद्देश्य गुरुग्राम में हरित क्षेत्र बढ़ाने के साथ स्थानीय जैव-विविधता का संरक्षण करना भी है। ब्यूको