पटौदी। जानलेवा हमले के आरोप में भोंडसी जेल में बंद मोनू मानेसर की बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के लिए अब आठ नवंबर की तारीख तय की है। मोनू मानेसर के वकील कुलभूषण भारद्वाज ने यह जानकारी दी। बीती छह फरवरी को पटौदी के बब्बरशाह मोहल्ले में दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। इनमें से एक पक्ष ने मोनू मानेसर पर उनके पक्ष के युवक के पैर में गोली मारने का आरोप लगाते हुए पटौदी थाने में मामला दर्ज कराया था। इसी कारण राजस्थान की जेल में बंद मोनू को पटौदी पुलिस द्वारा प्रोडक्शन वारंट पर स्थानीय कोर्ट में बीती 11 अक्तूबर को पेश किया गया थाए तभी से वह भोंडसी कारागार में बंद है। संवाद