फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मोनू मानेसर के ब्रज मंडल यात्रा में शामिल होने के ऐलान से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर 31 जुलाई को मेवात आने को बताया
विज्ञापन


जुनैद-नासिर हत्याकांड का आरोपी है मोनू मानेसर
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। जुनैद-नासिर हत्याकांड का आरोपी एवं बजरंग दल प्रांत गोरक्षक हरियाणा प्रमुख मोनू मानेसर ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर 31 जुलाई को नूंह में निकलने वाली मेवात ब्रज मंडल यात्रा में शामिल होने का ऐलान किया है। जिससे मेवात में हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर विरोध के साथ-साथ मोनू मानेसर की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं पुलिस विभाग भी हरकत में आ गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उषा कुंडू ने कहा कि मोनू मानेसर मेवात नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि मेवात के भाईचारे को किसी भी कीमत पर खराब होने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 31 जुलाई को मेवात बृज मंडल यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा के दौरान डीजे बजाने और कृपाल रखने पर पाबंदी लगाई गई है।
नूंह से कांग्रेस विधायक हाजी आफताब अहमद ने बताया कि प्रशासन और पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों से बात की है। अहमद ने कहा कि मोनू मानेसर पर जुनैद-नासिर और वारिस की हत्या का आरोप है। सरकार को चाहिए कि आरोपी को संरक्षण देने की बजाए उसे पकड़कर राजस्थान पुलिस के हवाले किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवी तोसीफ बीसरू, आरिफ सरपंच का कहना है कि मोनू मानेसर ने अपने फेसबुक से लाइव आकर बयान दिया है कि वह 31 जुलाई को मेवात दर्शन यात्रा के दौरान मेवात में अपनी टीम के साथ आएगा। बता दें कि विश्व हिंदू परिषद की ओर से सोमवार को मेवात बृज मंडल यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा नूंह के नलहड़ मंदिर से शुरू होकर फिरोजपुर झिरका पहुंचेगी, उसके बाद इसका समापन पुन्हाना खंड के सिंगार गांव में किया जाएगा।
मोनू मानेसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें