फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मोनिका अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधरावली में तीन दिवसीय खेल महोत्सव शुरू
विज्ञापन


पटौदी। राजकीय महाविद्यालय सिधरावली में आज से तीन दिवसीय खेल महोत्सव का शुरू हो गया। इसमें महाविद्यालय के छात्रों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान पुरुष वर्ग व महिला वर्ग में जैवलिन थ्रो, 100 मीटर महिला वर्ग दौड़, 100 मीटर पुरुष वर्ग दौड़, लेमन दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद आदि प्रतियोगिताएं हुईं। 100 मीटर महिला वर्ग की दौड़ में मोनिका पहले, अंजू दूसरे और नीतिका तीसरे स्थान पर रहीं। लेमन रेस में चंचल पहले, खुशबू दूसरे और एकता तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिताओं का संचालन स्वपन कुमार के द्वारा किया गया। इस अवसर पर मनीषा लाल, शालिनी यादव, प्रकाश, बिजेंदर, रंजन, योगेश, विभा शर्मा, सुनील कुमार,अबिता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें