गुरुग्राम। सुरुचि परिवार के तत्वावधान में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में नगर के 12 विद्यालयों के 24 छात्रों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में यूरो इंटरनेशनल सेक्टर-37 डी ने प्रथम स्थान हासिल किया। व्यक्तिगत श्रेणी में मोहनीश प्रथम, आकांक्षा द्वितीय और सान्वी चौहान तृतीय स्थान पर रहे। निहारिका को विशेष पुरस्कार मिला। बच्चों ने आत्मविश्वास और उत्साह के साथ अपने विचार व्यक्त किए तथा अधिकारों के साथ कर्तव्यों पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में डॉ. डीपी गोयल, पूर्व कुलपति डॉ. अशोक दिवाकर और प्राचार्य डॉ. पुष्पा अंतिल सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। निर्णायक मंडल एवं अतिथियों द्वारा विजेताओं को सम्मानित किया गया। संवाद