गुरुग्राम। बाबा कुशाल दास जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का एक मार्च को आयोजन किया गया। इसमें मोहित नारवाल अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में अनूप कुमार और कुलदीप दलाल मौजूद रहे। इस रोमांचक प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने अपना दमखम दिखाया, लेकिन अंत में मोहित नारवाल अकादमी के खिलाड़ियों ने सबको पीछे छोड़ दिया। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ-साथ एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार भी प्रदान किया गया। टीम के प्रशिक्षक मोहित नारवाल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत और टीमवर्क से यह उपलब्धि हासिल की। यह जीत पूरे जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा है। हम आगे भी ऐसी सफलताओं को दोहराएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली अन्य टीमों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। संवाद