फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मोहित गौर ने 273 रन बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। आरंभ क्रिकेट मैदान पर शुक्रवार को शर्मा क्रिकेट अकादमी और क्रिकेट परफॉर्मेंस पॉइंट के बीच वनडे मैच खेला गया। इसमें शर्मा क्रिकेट अकादमी ने क्रिकेट परफॉर्मेंस पॉइंट को 109 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। टॉस जीतकर शर्मा क्रिकेट अकादमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 406 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शर्मा क्रिकेट अकादमी 297 रन पर ऑलआउट हो गई और मैच हार गई। शर्मा क्रिकेट अकादमी की ओर से मोहित गोर ने दोहरा शतक लगाते हुए 273 रन बनाए। वहीं, विजय ने 56 रन बनाए। गेंदबाजी में मोहित यादव ने तीन विकेट लिए। क्रिकेट परफॉर्मेंस पॉइंट की ओर से रुद्र ने 87 रन, आकाश ने 69 रन और मोहित यादव ने 36 रन बनाए। गेंदबाजी में अयान खान ने 4 विकेट लिए, पुनीत और विजय को एक-एक सफलता मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें