गुरुग्राम। जेम्स क्रिकेट अकादमी के मैदान पर मंगलवार को टी-20 मैच में सिंहराज अकादमी की टीम ने एबी अकादमी की टीम को 21 रन से मात दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिंहराज अकादमी की टीम ने 9 विकेट खोकर 186 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एबी अकादमी की टीम 165 रन ही बना सकी। सिंहराज क्रिकेट अकादमी की ओर से रोनित को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और मोहन को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। संवाद