फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिता में मोहम्मदपुर स्कूल के बच्चों का जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। राजकीय प्राथमिक पाठशाला मोहम्मदपुर के विद्यार्थियों ने खंड स्तर की हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जोनियावास, खंड फर्रुखनगर में आयोजित की गई थी। इसमें क्षेत्र के सभी क्लस्टरों से चयनित विजेता बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में भाषण, निबंध लेखन, दृश्य वर्णन, व्याकरण प्रश्नोत्तरी और दृश्य देखकर कविता लेखन जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें अंजलि ने भाषण प्रतियोगिता, हर्षिता ने निबंध लेखन और राधे ने दृश्य वर्णन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, कक्षा पांचवीं के विनय ने व्याकरण प्रश्नोत्तरी में व साहिल ने दृश्य देखकर कविता लेखन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय के इंचार्ज अशोक कुमार ने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें