गुरुग्राम। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि दिल्ली विस्फोट के साजिशकर्ताओं को यह समझ लेना चाहिए कि उन्हें मोदी सरकार किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी। उन्होंने मंगलवार को परिवार के साथ गुरुग्राम पहुंचकर माता शीतला देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने हरियाणा प्रदेश के जन-जन के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का प्रकाश सदा बना रहने की माता रानी से प्रार्थना की। दिल्ली लाल किले के पास में हुए विस्फोट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि यह काफी दुखद है। उन्होंने भगवान से दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन घड़ी में धैर्य और आत्मबल देने की प्रार्थना की। ब्यूरो