फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: भांगरौला गांव के स्टेडियम में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। नगर निगम मानेसर के वार्ड-6 स्थित भांगरौला गांव का खेल स्टेडियम जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से लैस नजर आएगा। स्टेडियम के सुंदरीकरण के लिए नगर निगम और मानेसर मारुति सुजुकी मिलकर काम करेंगे। यह कार्य कंपनी की सीएसआर योजना के तहत कराया जाएगा। इसके लिए मारुति सुजुकी ने नगर निगम से आवश्यक एनओसी लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इस परियोजना पर करीब 1.70 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें लगभग 90 लाख रुपये के कार्य नगर निगम द्वारा कराए जाएंगे, जबकि करीब 80 लाख रुपये की राशि मारुति सुजुकी खर्च करेगी। स्टेडियम में पहले ही नगर निगम की ओर से बैडमिंटन हॉल का निर्माण कराया जा चुका है। अब इसके सुंदरीकरण और अन्य खेल सुविधाओं के विस्तार पर काम किया जाएगा। परियोजना के तहत 600 मीटर लंबा वॉकिंग ट्रैक, बास्केटबॉल कोर्ट, हैंडबॉल कोर्ट, ओपन जिम, पेवेलियन और शेड बनाए जाएंगे। साथ ही स्टेडियम परिसर में ग्रेनाइट लगाने और पुरानी इमारत की मरम्मत का कार्य भी किया जाएगा। पार्षद बालकिशन राजू ने बताया कि यह विकास कार्य क्षेत्र की जनसंख्या और जरूरतों को ध्यान में रखकर किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें