फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सुरक्षाकर्मी की आंख पर डंडा मारकर छीना मोबाइल, परिजनों ने पकड़ा

Mon, 03 Jul 2023 10:19 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
बादशाहपुर में पीड़ित के घर के पास हुई थी वारदात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बादशाहपुर में चिनार होटल के पीछे बीते रविवार को सुरक्षाकर्मी की आंख पर डंडा मारकर फोन छीन लिया। सुरक्षाकर्मी द्वारा शोर मचाए जाने पर उसके परिजनों ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी की पहचान बादशाहपुर निवासी राहुल के रूप में हुई है। सुरक्षाकर्मी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूल रूप से राजस्थान के जिला अलवर निवासी जितेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वह एक सोसाइटी में सुरक्षाकर्मी का काम करता है। बीते रविवार रात करीब एक बजे वह अपनी ड्यूटी से घर की तरफ आ रहा था। वह घर के पास ही पहुंचा तो अचानक एक युवक ने उसकी आंख पर डंडा मार दिया और उसका फोन छीन लिया। पीड़ित ने जैसे ही शोर मचाया तो उसके पिता व पड़ोसी इकट्ठा हो गए। सभी ने मिलकर फोन छीनने वाले को पकड़ लिया। फोन छीनने वाले ने अपना नाम बादशाहपुर निवासी राहुल बताया। इसके बाद उन्होंने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें