फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दो युवकों के मोबाइल छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर में दो अलग-अलग जगह से दो युवकों के मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पश्चिम बंगाल के जिला उत्तर दिनाजपुर निवासी सद्दाम हुसैन ने बताया कि वह 10 दिन पहले ही चाचा के बेटे के पास गुरुग्राम में काम के लिए आए थे। उन्हें ब्लिंकिट में डिलीवरी बाय का काम मिला। मंगलवार को वह अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से चक्करपुर से डीएलएफ फेज-दो में ब्लॉक-के में जा रहा था। फोन में लोकेशन देखने के लिए स्कूटी के मीटर के ऊपर लगाया हुआ था। जब वह एमजी मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचे तो दो युवकों ने उनकी स्कूटी पर झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया और भाग गए। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल शिव कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर मौके के आसपास की सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।वहीं, महेंद्रगढ़ निवासी नितेश सिंह ने शिकायत में बताया कि वह मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह सेक्टर-14 की मार्केट में जा रहे थे। इस दौरान पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उनके हाथ मोबाइल छीनकर भाग गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें