फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर विधायक मुकेश शर्मा ने बांटी मिठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा के कार्यालय पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक जुटे। सभी ने जीत का जश्न मनाया। विधायक ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी का मुंह मीठा कराकर इस ऐतिहासिक जीत की खुशी साझा की और कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यालय परिसर में जय भाजपा, विजय भाजपा के नारों से माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। शर्मा ने कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व, गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति, भाजपा संगठन की मजबूती और लाखों कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें