गुरुग्राम। जिले में विद्यार्थियों की शैक्षणिक नींव मजबूत करने के उद्देश्य से मिशन बुनियाद लेवल-3 प्रवेश परीक्षा अब 19 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-49, गुरुग्राम में किया जाएगा। परीक्षा के साथ ही ओरिएंटेशन प्रोग्राम भी आयोजित होगा। इस परीक्षा में जिले के कुल 548 विद्यार्थी भाग लेंगे। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से 9:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। शिक्षा विभाग ने परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे। इसमें परीक्षा के महत्व, चयन प्रक्रिया और आगे मिलने वाले अवसरों के बारे में बताया जाएगा। इस परीक्षा में सफल विद्यार्थियों का चयन रेजिडेंशियल कार्यक्रम के लिए भी किया जाएगा। चयनित छात्रों को बेहतर पढ़ाई का माहौल, विशेष मार्गदर्शन और अतिरिक्त सुविधाएं दी जाएंगी, ताकि वे अपने भविष्य को मजबूत बना सकें। संवाद