जांच अधिकारी सुमित्रा ने बताया कि दो आरोपी उटावड गांव के हैं और एक आरोपी उटावड नंगला जिला मथुरा उत्तर प्रदेश का है। जिनकी तलाश की जा रही है।जांच अधिकारी सुमित्रा ने बताया कि दो आरोपी उटावड गांव के हैं और एक आरोपी उटावड नंगला जिला मथुरा उत्तर प्रदेश का है। जिनकी तलाश की जा रही है।
उपमंडल के गांव में एक 15 वर्षीय नाबालिग के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक आरोपी को पकड़ लिया। जिसे बाद में आरोपियों के माता-पिता ने छुड़ा लिया। महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी सुमित्रा ने बताया कि पीड़िता के पिता ने मामला दर्ज कराया है कि सात अगस्त को उनकी 15 वर्षीय लड़की घर में अकेली थी। सुबह नौ बजे नाबालिग के पास मौसिम, अरमान एवं अमजद पहुंचे और वारदात को अंजाम किया। परिवारजनों ने पीड़िता की चीख सुनी तो मौके पर पहुंचे। एक आरोपी अरमान को परिवारजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद अरमान की मां सबरून एवं पिता साहिद आए।