तावडू। गांव धुलावट में लूटपाट और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित रहीस की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में रहीस ने बताया कि वह अपने भाइयों शकील और मंजूर के साथ लकड़ी काटने का काम करता है। 19 मई की शाम जब वे खेड़की दौला गांव से 53,500 रुपये लेकर लौट रहे थे। तभी गांव के ही मुस्तफा, मोईन, वहीद, सहबाज, तौहीद, परवेज और सुब्बी ने उनपर हमला किया और शकील से रुपये लूट लिए। मुस्तफा और मोईन ने चाकू से जानलेवा हमला भी किया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी नूंह पहुंचाया, जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। संवाद