गुरुग्राम। शहर में मौसम में मामूली बदलाव देखने को मिल रहा है। दिनभर तेज धूप बनी रहती है लेकिन सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन में तापमान में फिर से वृद्धि हो सकती है। यह 34 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। तेज धूप के साथ-साथ उमस ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिन के समय घर से बाहर निकलने पर चिपचिपाहट और थकावट महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने लोगों को उमस भरे मौसम में सतर्क रहने की सलाह दी है। संवाद