फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान... पानी ले सकता है जान: गुरुग्राम में हादसा, डूबने से हुई नाबालिग की मौत; गौताखोरों ने निकाला शव

Wed, 07 Aug 2024 05:41 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम/फरूखनगर

सार

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक नाबालिग की पानी में डूबने से मौत हो गई। भैंस को पानी पीलाने के दौरान हादसा हुआ है। 
विज्ञापन
डूबने एक नाबालिग की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खण्ड के गांव हरिनगर डूमा के जोहड़ में डूबने से एक नाबालिग की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, अजय पुत्र जयपाल (उम्र 14) जाति बाल्मिकी की मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर की है।

विज्ञापन


अजय अपनी भैंस को पानी पिलाने के लिए जोहड पर आया था। भैंस पानी पीकर गहरे पानी मे उतर गई। अजय भी भैंस के साथ पानी में उतर गया। जहां पर पानी में डूबनें से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची।

फायर के कर्मचारियों, गौताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें