फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार बनने पर मानेसर तक होगा मेट्रो का विस्तार: हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम-फरीदाबाद मेट्रो परियोजना भी होगी पूरी, अपराध का होगा सफाया, आएगा निवेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ऐलान किया है कि कांग्रेस सरकार बनने पर मेट्रो का विस्तार मानेसर तक किया जाएगा। साथ ही बहुप्रतिक्षित गुरुग्राम-फरीदाबाद मेट्रो लाइन को अमलीजामा पहनाने का काम भी कांग्रेस सरकार ही केरगी। दिल्ली मेट्रो को गुरुग्राम, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और बहादुरगढ़ तक लाने का ऐतिहासिक काम कांग्रेस ने ही किया था। बीजेपी के 10 साल में मेट्रो एक इंच भी आगे नहीं बढ़ी। जिस गुरुग्राम को कांग्रेस ग्लोबल सिटी के रूप में विकसित कर रही थी, उसे बीजेपी ने कूड़े के ढेर, ट्रेफिक और सीवरेज जाम की भेंट चढ़ा दिया है।

हुड्डा रविवार गुरुग्राम में धन्यवादी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे। इस मौके पर हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान, राज बब्बर, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज और विधानसभा में उप-नेता आफताब अहमद समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मंच संचालन कर रहे जितेंद्र भारद्वाज ने सम्मेलन में प्रस्ताव रखा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी जिस भी नेता को टिकट देगी, सभी एकजुट होकर उसका समर्थन करेंगे। कार्यकर्ताओं ने दोनों हाथ उठाकर इस प्रस्ताव का समर्थन किया।
विज्ञापन

300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी
पूर्व सीएम ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर अपराध का सफाया किया जाएगा और प्रदेश में फिर से निवेश का माहौल बनाकर रोजगार सृजन होगा। पार्टी की सरकार में बुजुर्गों को 6000 पेंशन व कर्मचारियों को ओपीएस का लाभ दिया जाएगा। महंगाई से राहत देने के लिए 300 यूनिट मुफ्त बिजली और 500 में रसोई गैस सिलेंडर मुहैया करवाया जाएगा। बेरोजगारी पर नकेल कसने के लिए खाली पड़े 2 लाख सरकारी पदों को भरा जाएगा। हुड्डा ने लोकसभा चुनाव में भारी मात्रा में कांग्रेस को वोट देने के लिए गुरुग्राम की जनता का आभार व्यक्त किया। उम्मीद जताई कि विधानसभा चुनाव में पार्टी को और ज्यादा समर्थन मिलेगा व गुरुग्राम की चारों सीटें कांग्रेस जीतेगी।
विज्ञापन

-

‘आराम हराम है’ का नारा दिया
चौधरी उदयभान ने कार्यकर्ताओं को ‘आराम हराम है’ का नारा दिया और प्रत्येक बूथ को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में बेशक कांग्रेस चुनाव हार गई लेकिन सभी का मानना है कि कांग्रेस ने जबरदस्त तरीके से चुनाव लड़ा। अगर पार्टी प्रत्याशी राज बब्बर को थोड़ा जल्दी टिकट मिल जाता और उन्हें चुनाव प्रचार के लिए थोड़ा ज्यादा समय मिलता तो इस बार कांग्रेस की जीत तय थी। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने शून्य से 5 तक का सफर तय किया है और 3 सीटों पर बहुत कम अंतर से पार्टी हारी है। राज बब्बर ने भी लोकसभा चुनाव में वोट और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें