गुरुग्राम। सेक्टर-40 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अभिमन्यु यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सेक्टर-40 की एसएचओ पूनम हुड्डा से मुलाकात की। इस दौरान अभिमन्यु यादव ने बताया कि सेक्टर में गाड़ी बैटरी, नलका, मोटर जैसी बाहर रखी चीजें लगातार चोरी हो रही हैं। आरडब्ल्यूए के साथ पहुंचे वीरेंद्र, नरेंद्र वाधवा, अशोक आदि ने एसएचओ से शाम 6 बजे के बाद पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग रखी। पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों को सुरक्षा बढ़ाने का आश्वासन दिया है। संवाद