फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात और संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली से सोनीपत स्थित उनके कार्यालय में जिला ओबीसी मोर्चा की टीम ने शिष्टाचार भेंट की और संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस भेंट के नेतृत्व में जिला ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष पवन यादव मौजूद रहे। पटौदी निवासी और जिला ओबीसी मोर्चा के सचिव योगेन्द्र यादव ने बताया कि टीम के गठन के बाद यह मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष से पहली मुलाकात थी। उन्होंने कहा कि आगामी 22 मार्च को राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नई अनाजमंडी जाटौली में होने वाली महाविकास रैली में बड़ी संख्या में पहुंचकर इसे सफल बनाना है। इस मौके पर जिला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष पवन यादव, जिला सचिव योगेन्द्र यादव,महामंत्री अमित व रामकिशोर, उपाध्यक्ष प्रीतम,भंवर सिंह, जसवंत सहित काफी संख्या में ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें