गुरुग्राम। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों के लिए नशा मुक्ति विषय पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में नशे के दुष्प्रभावों और उससे दूर रहने की प्रेरणा देना था। कार्यक्रम में एएसआई भूपेंद्र और उनकी टीम द्वारा विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में नशे के दुष्परिणाम, सामाजिक और मानसिक क्षति व युवाओं के भविष्य पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में छात्रों को नशा मुक्ति का संदेश देते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प भी दिलाया गया। संवाद