फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तिरंगा यात्रा में राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशप्रेम का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सिविल लाइंस क्षेत्र में बुधवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुमित कुमार ने इसका नेतृत्व किया। इस यात्रा में अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य आमजन को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशप्रेम का संदेश देना था। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। सुमित कुमार ने कहा कि तिरंगा राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज के सम्मान से जोड़ना बताया। यह अभियान स्वतंत्रता दिवस के प्रति जनभागीदारी की भावना को मजबूत करेगा। कुमार ने नागरिकों से घरों पर तिरंगा फहराकर इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें