सोहना। राजकीय संस्कृति मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोहना में क्लस्टर स्तर पर नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर डिजिटल इंडिया और स्वच्छता का संदेश दिया। प्रतियोगिता में राजकीय मिडिल स्कूल सांप की नंगली, सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाखुवास और मेजबान राजकीय संस्कृति मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोहन ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने नाटक के जरिये देश को डिजिटल बनाने और स्वच्छ भारत अभियान में सहयोग देने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य राजबाला ने कहा कि विद्यार्थियों ने मंच पर अपने अभिनय कौशल से महत्वपूर्ण संदेश दिया है, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है। इस मौके पर शिक्षकों व अभिभावकों ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया। संवाद