गुरुग्राम। स्वच्छ, स्वस्थ और प्रदूषण मुक्त शहर के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से मिशन प्रदूषण मुक्त गुरुग्राम के अंतर्गत नगर निगम गुरुग्राम की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप नितिन विहार व हंस एन्क्लेव में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों को कचरा प्रबंधन और वायु संरक्षण के महत्व के बारे में सरल और प्रभावी तरीके से जागरूक किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम गुरुग्राम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर कुलदीप हिन्दुस्तानी एवं बुलंद आवाज वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य विकास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। ब्यूरो