फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 30 डिग्री से नीचे लुढ़का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है और लोगों को दिन में ठंडक महसूस होने लगी है। अब दिन के समय भी ठंड का असर दिखाई दे रहा है, जबकि रात का मौसम और भी सर्द होने लगा है। शनिवार को जिले में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग विशेषज्ञ डाॅ. मंजीत ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में और कमी का अनुमान है। अधिकतम तापमान घटकर लगभग 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान में भी गिरावट जारी रहेगी। लोगों को सलाह दी है कि वह मौसम में बदलाव को ध्यान में रखते हुए उचित गर्म कपड़े पहनें और विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों की देखभाल करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें