फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मानसिक रूप से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर थाना के अंतर्गत बास हरिया (अलियर) गांव में 9 मई की रात करीब 12.30 बजे एक युवक ने मकान की तीसरी मंजिल पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृत युवक की पहचान बास हरिया (अलियर) गांव निवासी अमित कुमार (32) के रूप में हुई है। वह शादीशुदा था व दो बच्चे भी हैं। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि वह करीब एक साल से मानसिक रूप से परेशान था व नशा करने का आदी था। इसी परेशानी के कारण उसने आत्महत्या कर ली। रात करीब 1 बजे जब अमित को ऊपर से बुलाने के लिए भाई रविंद्र गया तो उसे फंदे पर लटका पाया। आईएमटी मानेसर थाना के एसआई व जांच अधिकारी हरिश कुमार ने बताया कि रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए हैं, जिसमें कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। युवक पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें