फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सर्दी शुरू होते ही लावारिस कुत्तों का आतंक

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर में लावारिस कुत्तों के आक्रामक होने की शिकायतें तेजी से बढ़ रही हैं। सेक्टर-23 ए ईस्ट जोन के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष हरीश नायर ने नगर निगम को पत्र लिखकर कुत्तों के हमलों से राहत की मांग की है। टेंपल पार्क के पास पिछले पंद्रह से बीस दिनों में काटने की पांच घटनाएं हो चुकी हैं। सेक्टर-31 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बीएस यादव और सेक्टर-67 की वर्धमान सोसाइटी के लोगों ने भी निगम से ऐसी ही शिकायतें की हैं। एनिमल वेलफेयर डॉक्टर्स फोरम के अध्यक्ष एसपी गौतम के अनुसार, शहर में कुत्तों की संख्या बहुत अधिक हो गई है। वर्ष 2009 में करीब पचहत्तर हजार कुत्तों का बंध्याकरण हुआ था मगर महामारी के बाद से यह अभियान पूरी तरह बंद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें