फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज के ध्यानार्थ::: सीवर में गिरने से ऑटो चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवर में गिरने से ऑटो चालक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बुधवार की रात बारिश के कारण हुए जलभराव में रास्ता दिखाई नहीं देने से ऑटो चालक सीवर में गिर गया और उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने संबंधित विभाग पर सीवर खुला छोड़कर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। कन्नौज (उत्तर प्रदेश) के बिनौरा गांव निवासी ऑटो चालक शैलेंद्र (27 वर्ष) बुधवार को अपने ऑटो से शीशपाल विहार गेट-2 के पास पहुंचा। वहां पर बारिश के कारण जलभराव हो गया था। रोड की साइड में बने मैनहोल का ढक्कन खुला हुआ था। मैनहोल खुला होने के कारण ऑटो से उतरते समय शैलेंद्र सीवर में गिर गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मृतक शैलेंद्र के परिजनों ने सदर थाने में संबंधित विभाग पर सीवर खुला छोड़कर लापरवाही बरतने के आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें