फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पटौदी विधायक को सड़क बनवाने ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पटौदी। पटौदी-हेलीमंडी के बीच में आनंदपुर सत्संग आश्रम होते मिर्जापुर रोड तक कच्चे पड़े मार्ग को पक्का बनवाने की मांग इलाके के लोगों ने की है। इसे लेकर पटौदी की विधायक बिमला चौधरी को लोगों ने ज्ञापन सौंपा। हेलीमंडी निवासी समाजसेवी सुरेश भाटोटिया के नेतृत्व में ये प्रतिनिधि मंडल विधायक के पास पहुंचा। लोगों ने बताया कि यह सड़क दो किलोमीटर लंबी और 66 से 120 फुट चौड़ी है। इसे आरसीसी रोड बनवाने की लोगों ने मांग की है। लोगों ने कहा कि ये मार्ग आरसीसी बनने के बाद इमरजेंसी में शहर के बाईपास का काम करेगा। नई अनाजमंडी का वैकल्पिक रास्ता खुल जाएगा और पूरे क्षेत्र के किसानों को इसकी सुविधा होगी। इस रास्ते के बनने के बाद लगभग 20 गांवों के लोगों को सुविधा होगी। साथ ही गुरुग्राम, रेवाडी व झज्जर के मुख्य मार्गों से मिलता है। बिमला चौधरी ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त करते हुए विश्वास दिलाया कि में इस मार्ग को बनाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलेंगी। इस मौके पर सुरेश भाटोटिया, कर्मवीर यादव, दयाराम, पूर्व पार्षद विकास यादव, राजबीर यादव, महेश सिंह, सतीश राव, विजय कुमार, लाजपत राम सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें