फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्वर मंजरी ऑडियो स्टूडियो का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। ब्रह्माकुमारीज के ओम शांति रिट्रीट सेंटर, भोडाकलां में स्वर मंजरी ऑडियो स्टूडियो का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर ओआरसी की निदेशिका राजयोगिनी आशा दीदी और संस्थान के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने रिबन काटकर स्टूडियो का उद्घाटन किया। पूर्व संध्या पर विशेष संगीत संध्या समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कई कलाकारों ने गीत और संगीत के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया। मुंबई से आई प्रसिद्ध वायलिन वादक डॉ. संगीता शंकर ने शास्त्रीय संगीत में अपनी खास प्रस्तुति दी और पायो जी मैंने ज्ञान रतन धन पायो की धुन पर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें