फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: निगम क्षेत्र में सभाओं का किया गया गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने नागरिकों की भागीदारी को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। निगम ने हरियाणा नगर पालिका नागरिक भागीदारी अधिनियम 2008 के अंतर्गत क्षेत्र सभाओं का गठन किया। इस संबंध में सार्वजनिक सूचना निगम प्रशासन की ओर से जारी की गई, जिसका उद्देश्य शहरी प्रशासन और सेवा वितरण प्रणाली में नागरिकों की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करना है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि एरिया सभाओं के गठन से स्थानीय स्तर पर समस्याओं की पहचान, समाधान और विकास कार्यों की निगरानी में नागरिकों की भागीदारी बढ़ेगी। इससे पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर शहरी शासन को मजबूती मिलेगी। सभाओं के माध्यम से नगर विकास में सक्रिय सहयोग करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें