मानेसर(संवाद)। मानेसर नगर निगम के पहले चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा ने बृहस्पतिवार को बैठक की। बैठक में पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता को आगामी निगम चुनावों को लेकर तैयार रहना होगा। संगठन मंत्री रविंद्र राजू ने पदाधिकारियों को चुनाव से संबंधी सुझाव दिए। यहां विधायक सत्यप्रकाश जरावता, जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़, मनीष मित्तल, विधायक दीपक मंगला, प्रदेश सचिव समय सिंह भाटी, जिला महामंत्री मनीष गाडोली, प्रदेश सचिव मनीष यादव, मानेसर मंडल पालक महेश चौहान, मानेसर मंडल प्रभारी मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र, मंडल अध्यक्ष दौलतराम, मंडल अध्यक्ष रामनिवास, मंडल अध्यक्ष सुनील यादव आदि रहे।