गुरुग्राम। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में सोमवार से पांच दिवसीय पीजीटी गणित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आज से किया जाएगा। इसमें पीजीटी गणित प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम बैच में जिले के खंड के शिक्षकों को शामिल किया गया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों से प्रथम दिवस प्री-टेस्ट एवं अंतिम दिन पोस्ट- टेस्ट लिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम की इंपैक्ट स्टडी भी की जाएगी। संवाद