गुरुग्राम। एससीईआरटी हरियाणा के दिशा-निर्देशानुसार डाइट गुरुग्राम में पीजीटी गणित बैच-2 और टीजीटी सामाजिक विज्ञान बैच-1 का पांच दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार, 7 सितंबर से शुरू होगा। कार्यक्रम जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी एवं डाइट प्रिंसिपल सुमिता रांगी के नेतृत्व में होगा। प्रशिक्षण में पीजीटी गणित के सोहना, पटौदी व फरुखनगर तथा सामाजिक विज्ञान के गुरुग्राम खंड के शिक्षक शामिल होंगे। पहले दिन प्री-टेस्ट और अंतिम दिन पोस्ट-टेस्ट होगा। शिक्षकों को एनईपी-2020, आधुनिक शिक्षण पद्धति, कला समेकित व समावेशी शिक्षा, एआई टूल और विद्यालय आधारित मूल्यांकन की जानकारी दी जाएगी। सामाजिक विज्ञान शिक्षकों को पाठ योजना, इतिहास, संविधान, मानचित्र दक्षता, डिजिटल बोर्ड और एआई समेत विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण मिलेगा। संवाद