फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: घर में आग लगने से भारी नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। खंड के गांव रीगढ़ में शुक्रवार देर सायं एक कच्चे मकान में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की लपटों ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं था, जिसके चलते आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सका। पीड़ित सहीद पुत्र अली मोहम्मद ने बताया कि शाम करीब 5:30 बजे अचानक आग लग गई, जिसके कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग में घरेलू सामान के साथ-साथ वाशिंग मशीन, फ्रिज, कूलर, कपड़े सहित अन्य कीमती वस्तुएं पूरी तरह नष्ट हो गईं। इतना ही नहीं, घर के आंगन में बंधी एक दूधारू भैंस, एक झोटी और एक पाड़ा (करीब 3 वर्ष आयु) भी आग की चपेट में आकर जलकर मर गए। दो-तीन अन्य पशु भी आग से झुलस गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें