फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नाबालिग लड़के की रुकवाई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
लड़के के पिता ने ही बाल विवाह निषेध अधिकारी को दी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। नूंह जिला के पुन्हाना उपमंडल के घीडा गांव में नाबालिग लड़के की शादी रविवार को होनी थी, लेकिन उससे पहले ही बाल विवाह निषेध अधिकारी को इसकी भनक लग गई। खास बात यह है कि लड़के का पिता ही शादी रुकवाने के लिए सामने आया। बाल विवाह निषेध अधिकारी मधु जैन ने गांव में पहुंचकर शादी रुकवाई। जिस कारण रविवार को होने वाली शादी न हो सकी। निषेध अधिकारी ने शादी करने वाले परिवार से बालिग होने तक शादी नहीं करने का हलफनामा भी ले लिया है।
विज्ञापन


बता दें कि नूंह जिले के पुन्हाना के घीडा गांव में नाबालिग लड़के की शादी 28 मई रविवार को होने वाली थी। जिसकी सूचना लड़के के पिता ने बाल विवाह निषेध अधिकारी मधु जैन को दी। बाल विवाह निषेध अधिकारी मधु जैन अपनी टीम के साथ गांव पहुंचीं और लड़के की उम्र को लेकर डॉक्यूमेंट चेक किए। जिनमें लड़के की उम्र 19 साल पाई गई। इसी को लेकर जिला बाल विवाह निषेध अधिकारी मधु जैन ने परिजनों को सख्त निर्देश दिए कि अगर लड़के की शादी की गई तो परिजनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नाबालिग लड़के के बड़े भाई व अन्य परिवार शादी करा रहे थे। परिवार की तरफ से जिला निषेध अधिकारी मधु जैन को आश्वासन मिला कि अब शादी नहीं की जाएगी, बालिग होने पर ही शादी की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, रविवार को घीडा गांव से राजस्थान बारात जानी थी। नाबालिग होने के चलते अब रविवार को शहनाई की आवाज के बजाय सन्नाटा पसरा हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन

फ़ोटो: नाबालिग की शादी रुकवाते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें