फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 9वीं व 11वीं के छात्रों के अंक 7 जुलाई तक होंगे ऑनलाइन अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा बोर्ड ने कक्षा 9वीं व 11वीं के विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा (शैक्षिक सत्र 2025-26) के अंक ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले इसकी अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित की गई थी, जिसको अब बढ़ाकर सात जुलाई कर दिया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि ऑनलाइन अंक अपलोड करने के लिए स्कूलों को ज्यादा समय दिया जा रहा है, ताकि किसी भी छात्र का अंक बाकी न रहें। बोर्ड ने स्पष्ट कहा है कि अगर किसी स्कूल ने समय सीमा में छात्रों के अंक अपलोड नहीं किए जाते हैं तो ऐसे में छात्रों को आगामी वार्षिक परीक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं व 12वीं में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। तकनीकी सहायता के लिए स्कूल कार्य दिवसों में 01664-254300 और 01664-254302 पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें