फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 18 करोड़ रुपये से सुधरेंगी मानेसर की बदहाल सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच सड़कों के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू, नौ सड़कों की मरम्मत भी की जाएगी
विज्ञापन








अमर उजाला ब्यूरो



मानेसर। नगर निगम क्षेत्र में बदहाल पड़ी सड़कों की मरम्मत के लिए अब 18 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई गई है। निगम क्षेत्र में पांच सड़कों के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की गई है। जबकि चार सड़कों के निर्माण के लिए नई निविदा आमंत्रित की गई है। इसके अलावा नौ सड़कों की मरम्मत भी कराई जाएगी।



मानेसर नगर निगम के आयुक्त साहिल गुप्ता ने बताया कि जल्द ही टेंडर का आवंटन कर दिया जाएगा और प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि गांव नाहरपुर कासन के राव तुलाराम चौक से नवादा गांव तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस काम पर 2.19 करोड़ रुपये खर्च होंगे। गांव नवादा फतेहपुर में लिंक रोड के निर्माण पर 2.26 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


गांव नवादा से लखनौला में आरएमसी रोड के निर्माण पर 2.15 करोड़ों रुपये खर्च होंगे। गांव लखनौला में फिरनी रोड के निर्माण पर 2.19 करोड़ रुपये खर्च होंगे। फतेहपुर में आरपीसी बॉक्स टाइप स्टॉर्म वॉटर ड्रेन के निर्माण पर ढ़ाई करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा गांव सिकंदरपुर बढ़ा में वाटिका रोड पर आइरिस मॉल तक आरएमसी सड़क बनाने के लिए 2.25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। गांव सिकंदरपुर बढ़ा में ही फिरनी के निर्माण के लिए 2. 27 करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नवादा गांव को बड़ा गांव से होते हुए सेक्टर-86 को जोड़ने वाली सड़क पर करीब 1. 43 करोड़ रुपये व बड़ा गांव में फिरनी के निर्माण पर 1.76 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें