गुरुग्राम। मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल के मैदान पर रविवार को मानव रचना क्रिकेट अकादमी और अरावली क्रिकेट अकादमी के बीच 30 ओवर का मैच खेला गया। इसमें मानव रचना अकादमी ने अरावली अकादमी की टीम को 41 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मानव अकादमी की टीम 26.2 ओवर में 149 रन पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अरावली अकादमी की टीम ने मात्र 20 ओवर में 108 रन पर ऑलआउट हो गई और मैच हार गई। संवाद