गुरुग्राम। मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल के मैदान पर रविवार को मानव रचना अकादमी ने अरावली अकादमी की टीम को 11 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मानव अकादमी की टीम ने 234 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अरावली अकादमी की टीम मात्र 223 रन ही बना सकी। माहिर को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और प्रथम को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। संवाद